Today Panchang 8 November 2020 (आज का पंचांग): हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी मनाया जाता है। अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती की उपासना की जाती है। कहते हैं कि इस दिन भगवान गणेश की आराधना भी करनी चाहिए।
साथ ही इस दिन पूजन किया जाता है। कहते हैं कि किसी भी पूजा पाठ को करने के दौरान पंचांग और मुहूर्त का खास ख्याल रखना चाहिए। बिना मुहूर्त में किये गये कार्यों का फल नहीं मिलता है। इस साल अहोई अष्टमी का त्योहार 8 नवंबर यानी आज मनाया जाएगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त –
बन रहा है अभिजीत मुहूर्त – आज के दिन अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट अभिजीत मुहूर्त बना रहेगा। बता दें कि इस योग को बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में किये गए कार्य निश्चित तौर पर सफल होते हैं। इस योग में नई नौकरी या कोई धार्मिक कार्य करना चाहिए। जैसा कि नाम से प्रतीत होता है, इस योग में किये गए कर्म शुभ फल देने वाले होते हैं।
आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट से अश्लेषा नक्षत्र लगेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में 5 नवंबर सुबह 7 बजकर 29 मिनट तक सप्तमी तिथि रहेगी। उसके बाद अष्टमी शुरू हो जाएगी।
आज के शुभ मुहूर्त – दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। शाम 5 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त का समय है। सायाह्न सन्ध्या का समय शाम 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक होगा। इसके अलावा, रात 11 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक निशिता मुहूर्त लगा रहेगा।
कब रहेगा राहु काल – दोपहर 4 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 45 मिनट तक राहु काल का समय है। वहीं, गुलिक काल का 02:58 से 04:21 तक माना जा रहा है। इसके अलावा दोपहर 04 बजकर 16 मिनट से शाम 5 बजकर 1 मिनट तक दुर्मुहूर्त भी लगा रहेगा। इसके अलावा यमगण्ड काल दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।