Today Panchang 4 November 2020 (आज का पंचांग): हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन माता पार्वती की उपासना की जाती है। कहते हैं कि इस दिन भगवान गणेश की आराधना भी करनी चाहिए।
साथ ही इस दिन पूजन किया जाता है। कहते हैं कि किसी भी पूजा पाठ को करने के दौरान पंचांग और मुहूर्त का खास ख्याल रखना चाहिए। बिना मुहूर्त में किये गये कार्यों का फल नहीं मिलता है। इस साल वाल्मीकि जयंती का त्योहार 4 नवंबर यानी आज मनाया जाएगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त –
बन रहा है अमृत काल – आज के दिन अमृत काल बन रहा है। शाम 7 बजकर 12 मिनट से दोपहर 8 बजकर 57 मिनट अमृत कला बना रहेगा। बता दें कि इस योग को बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में किये गए कार्य निश्चित तौर पर सफल होते हैं। इस योग में नई नौकरी या कोई धार्मिक कार्य करना चाहिए। जैसा कि नाम से प्रतीत होता है, इस योग में किये गए कर्म शुभ फल देने वाले होते हैं।
आज सुबह 4 बजकर 51 मिनट से मृगशिरा नक्षत्र लगेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में 5 नवंबर सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक चतुर्थी तिथि रहेगी। उसके बाद पंचमी शुरू हो जाएगी।
आज के शुभ मुहूर्त – आज अभिजित मुहूर्त नहीं बनेगा। दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। वहीं, शाम 7 बजकर 12 मिनट से शाम 8 बजकर 57 मिनट तक अमृत काल रहेगा। शाम 5 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 47 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त का समय है। सायाह्न सन्ध्या का समय शाम 5 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 52 मिनट तक होगा। इसके अलावा, रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक निशिता मुहूर्त लगा रहेगा।
कब रहेगा राहु काल – रात 12 बजकर 4 मिनट से लेकर रात 1 बजकर 27 मिनट तक राहु काल का समय है। वहीं, गुलिक काल का 10:42 से 12:04 तक माना जा रहा है। इसके अलावा सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक दुर्मुहूर्त भी लगा रहेगा। इसके अलावा यमगण्ड काल सुबह 7 बजकर 58 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।