Today Panchang 20 November 2020 (आज का पंचांग): हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि को छठ पूजा (Chhath Puja 2020 Arghya Time) मनाई जाती है। छठ पूजा का त्योहार संतान की लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है।
साथ ही इस दिन सूर्य देव की पूजा करने की भी परंपरा है। कहते हैं कि किसी भी पूजा-पाठ को करने के दौरान पंचांग और मुहूर्त का खास ख्याल रखना चाहिए। बिना मुहूर्त में किये गये कार्यों का फल नहीं मिलता है। इस साल भाई दूज का त्योहार 16 नवंबर, सोमवार यानी आज मनाया जाएगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त –
बन रहा है अभिजीत मुहूर्त – आज के दिन अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट अभिजीत मुहूर्त बना रहेगा। बता दें कि इस योग को बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में किये गए कार्य निश्चित तौर पर सफल होते हैं। इस योग में नई नौकरी या कोई धार्मिक कार्य करना चाहिए। जैसा कि नाम से प्रतीत होता है, इस योग में किये गए कर्म शुभ फल देने वाले होते हैं।
आज सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में 20 नवंबर, शुक्रवार सुबह 09 बजकर 29 मिनट तक षष्टी तिथि रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। छठ पूजा का सुबह का अर्घ्य सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर किया जाएगा। अगले दिन शाम को 5 बजकर 25 मिनट पर अर्घ्य दिया जाएगा।
आज के शुभ मुहूर्त – दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 35 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। शाम 5 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त का समय है। सायाह्न सन्ध्या का समय शाम 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक होगा। इसके अलावा, रात 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक निशिता मुहूर्त लगा रहेगा।
कब रहेगा राहु काल – सुबह 10 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक राहु काल का समय है। वहीं, गुलिक काल का सुबह 8 बजकर 8 मिनट से सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 8 बजकर 55 मिनट से सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक दुर्मुहूर्त भी लगा रहेगा। इसके अलावा यमगण्ड काल दोपहर 2 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 4 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।