Today Panchang 11 November 2020 (आज का पंचांग): हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी मनाया जाता है। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। कहते हैं कि इस दिन माता महालक्ष्मी की आराधना भी करनी चाहिए।
साथ ही इस दिन पूजन किया जाता है। कहते हैं कि किसी भी पूजा पाठ को करने के दौरान पंचांग और मुहूर्त का खास ख्याल रखना चाहिए। बिना मुहूर्त में किये गये कार्यों का फल नहीं मिलता है। इस साल रमा एकादशी का त्योहार 11 नवंबर यानी आज किया जाएगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त –
बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग – आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सुबह 4 बजकर 25 मिनट से सुबह 6 बजकर 42 मिनट सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। बता दें कि इस योग को बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में किये गए कार्य निश्चित तौर पर सफल होते हैं। इस योग में नई नौकरी या कोई धार्मिक कार्य करना चाहिए। जैसा कि नाम से प्रतीत होता है, इस योग में किये गए कर्म शुभ फल देने वाले होते हैं।
आज सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लगेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में 12 नवंबर रात 12 बजकर 40 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी। उसके बाद द्वादशी शुरू हो जाएगी।
आज के शुभ मुहूर्त – दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। शाम 5 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त का समय है। सायाह्न सन्ध्या का समय शाम 5 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक होगा। इसके अलावा, रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक निशिता मुहूर्त लगा रहेगा।
कब रहेगा राहु काल – दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक राहु काल का समय है। वहीं, गुलिक काल का समय सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 05 मिनट तक माना जा रहा है। इसके अलावा सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक दुर्मुहूर्त भी लगा रहेगा। इसके अलावा यमगण्ड काल सुबह 8 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।