Today Panchang 12 August 2020 (आज का पंचांग): इस साल जन्माष्टमी 11, 12 और 13 अगस्त यानी कि 3 दिन मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार 12 अगस्त को भी अष्टमी तिथि ही रहेगी। हालांकि, इसका समय केवल सुबह के 11 बजकर 16 मिनट तक ही है; उसके उपरांत नवमी शुरू हो जाएगी। भगवान कृष्ण का जन्म भादो महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में हुआ था। वैष्णव मत के अनुसार 12 अगस्त को जन्माष्टमी मनाना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। आइए जानते हैं क्या है आज के पंचांग में खास और कितने बन रहे हैं आज शुभ योग-

लगा रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग लगा रहेगा। ये योग बेहद फलकारी व शुभ माना जाता है। तीन शब्दों से बने इस शब्द का अर्थ है कि इस योग में हर ओर से आपको केवल लाभ ही लाभ होता है। किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग सर्वोत्म होता है। इस योग के प्रभाव से लोगों की सभी मनोरथ पूर्ण होने की मान्यता है।

वृद्धि योग बना रहा है इस दिन को खास: ज्योतिषियों के अनुसार सूरज और चंद्रमा के बीच जो दूरियों के कारण स्थिति पैदा होती है, उसे ही योग कहा जाता है। नाम से इस बात का अनुमान लगाना आसान हो जाता है कि वृद्धि योग की गिनती शुभ योगों में की जाती है। इस काल में किये गए कार्यों में लोगों को वृद्धि मिलती है। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने के लिए इस योग को सबसे उपयुक्त माना जाता है। आज सुबह 09:25 AM तक वृद्धि योग रहेगा।

राहुकाल भी जान लीजिए: 12 तारीख को राहुकाल 12:25 पी एम से 02:03 पी एम तक लगा रहेगा। इसके अलावा, सुबह 11:59 ए एम से दोपहर के 12:51 पी एम तक दुर्मुहूर्त होगा। आज के दिन अभिजित मुहूर्त भी नहीं है।

ये हैं आज की तिथियां और नक्षत्र: भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, पर इस जन्माष्टमी तिथि और नक्षत्र का संयोग ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। आज दोपहर तक कृतिका नक्षत्र रहेगा जबकि दोपहर साढ़े 3 बजे  से 13 अगस्त तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। सूर्य कर्क राशि और चंद्रमा सुबह 7 बजकर 37 मिनट के बाद मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।