Horoscope Today, Daily Rashifal 08 September 2022: मेष : आज का दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
वृष : आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा, परन्तु किसी रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। आज के दिन आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलने की संभावना है।
मिथुन : आज के दिन आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
कर्क : छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।
सिंह : आज आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। आज के दिन आपकी भौतिक सुख सम्पदा में वुद्धि होगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय बढ़ेगी। मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्या : आज आर्थिक लाभ सम्भव है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी।
तुला : आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। आज आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा धन का आगमन बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।
वृश्चिक : आज धार्मिक यात्रा करने के संकेत हैं। आज आपको प्रेम का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
धनु : आज के दिन नेत्र पीड़ा व सिर दर्द से परेशान रहेंगे। व्यवसायिक घाटा हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बौद्धिक कार्यों में धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आय की स्थिति ठीक रहेगी। आपको संतान का साथ मिलेगा।
मकर : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। खर्चों में भी वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में अवरोध आ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
कुंभ : आज के दिन आपको सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्या रहेगी ।
मीन : आज आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करते रहें। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
