Panchang 21 April 2021: आज नवरात्रि का आखिरी दिन है। इस दिन लोग हवन कर कन्याओं का पूजन करते हैं। ये दिन इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में राम नवमी मनाई जाती है। कहा जाता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस खास दिन पर माता अंबे के साथ भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी की भी पूजा होती है। जानिए पंचांग से राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त और दिन के अन्य सभी मुहूर्त…
राम नवमी मुहूर्त:
राम नवमी 21 अप्रैल 2021, दिन बुधवार
राम नवमी पूजा मुहूर्त – 11:02 AM से 01:38 PM
अवधि- 02 घण्टे 36 मिनट
राम नवमी मध्याह्न का क्षण- 12:20 PM
नवमी तिथि प्रारम्भ- 21 अप्रैल को 12:43 AM बजे
नवमी तिथि समाप्त- 22 अप्रैल को 12:35 AM बजे
आज का शुभ समय:
विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:37 पी एम से 07:01 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 06:50 पी एम से 07:56 पी एम,
रवि योग 07:59 ए एम से 05:49 ए एम अप्रैल 22 तक
निशिता मुहूर्त 11:58 पी एम से 12:41 ए एम अप्रैल 22 तक
अशुभ समय
राहुकाल 12:20 पी एम से 01:58 पी एम
यमगण्ड 07:27 ए एम से 09:05 ए एम
गुलिक काल 10:42 ए एम से 12:20 पी एम
दुर्मुहूर्त 11:54 ए एम से 12:46 पी एम
वर्ज्य 08:56 पी एम से 10:33 पी एम
गण्ड मूल 07:59 ए एम से 05:49 ए एम अप्रैल 22 तक
