Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal 25 July 2022 मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
वृष : आज धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद यथोचित परिणाम संदिग्ध है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
मिथुन : छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। रुके हुए कार्यपूर्ण होंगे।
कर्क : आज का दिन बिजनेस में उत्कर्ष का है। छात्र करियर को लेकर खुश होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।
कन्या : व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। अनियमित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
तुला : पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : आज व्यवसाय में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वभाव के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
धनु : व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। माता से भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।
मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन अशान्त रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
मीन : राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज संतान की सफलता से खुश रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
