Vastu Shastra Tips For Money: वास्तु शास्त्र में अपने आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को हटाने और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करने के उपाय बताए जाते हैं। कहते हैं कि अगर घर या ऑफिस का वास्तु खराब है तो उस स्थान पर रह रहे लोगों की प्रगति नहीं हो पाती और वहां हमेशा धन का अभाव बना रहता है। तो ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष उपायों को करके आप धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय।

वास्तु अनुसार सुबह घर की सफाई के बाद हल्दी मिले पानी को पान के पत्ते की सहायता से पूरे घर में छिड़कें। मान्यता है ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। वहीं घर में गंगाजल का छिड़काव करने से नकारात्मक उर्जा दूर चली जाती है।

घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए अपने घर के मन्दिर में घी का एक दीपक रोजाना सुबह-शाम जलाएं तथा घंटी भी बजाएं। इसी के साथ घर में पूजा के समय शंख भी जरूर बजाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाता है।

घर में कभी पैसों की कमी न हो इसके लिए घर के ईशान कोण में स्फटिक श्रीयंत्र की स्थापना करें। ये यंत्र धन-धान्य में वृद्धि करने के साथ वास्तु दोष को भी खत्म करता है।

सुख-समृद्धि के लिए अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं और शाम के समय उसके समक्ष घी का दीपक अवश्य जलाएं। (यह भी पढ़ें- शनि जब कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश तो मंगल और चंद्र ग्रह की राशियों पर शुरू हो जाएगी शनि ढैय्या)

धन में वृद्धि होती रहे इसके लिए घर पर रखी तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए क्योंकि ये दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा में कांच का बड़ा सा बाउल रखें और उसमें चांदी के सिक्के डाल दें। कहते हैं ऐसा करने से भी देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में हमेशा भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति रखनी चाहिए और सुबह शाम इनकी पूजा करनी चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं आएगी। (यह भी पढ़ें- बुध ग्रह के कन्या राशि में गोचर से इन 4 राशि वालों को धन लाभ होने की प्रबल संभावना)

घर में धन का आगमन होता रहे इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिण दीवार पर घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। मान्यता है कि घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रख सकते हैं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है।

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए रामचरित का पाठ या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। मान्यता है इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।