Numerology Number 3: जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक बनता है 3। इस मूलांक के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और अपने बौद्धिक कौशल के दम पर ही लाइफ में खूब तरक्की भी करते हैं। इनका स्वभाव कोमल होता है और ये लोग दूसरों के लिए हमेशा नर्म रूख ही रखते हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की जन्म तारीख जो 12 जनवरी है उसका मूलांक भी 3 ही है।
इस मूलांक वालों को किसी के भी आगे झुकना पसंद नहीं होता है। ये लोग बड़े स्वाभिमानी होते हैं। ये किसी का भी एहसान नहीं लेना चाहते। इन्हें अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद है और इसमें ये किसी का भी हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। इस मूलांक वाले के लोग साहसी, शक्तिशाली, संघर्षशील तथा कष्टों से हार न मानने वाले होते हैं। अगर इन्होंने एक बार कुछ करने की ठान ली तो उसे ये करके ही छोड़ते हैं। ये बेहद ही महात्वाकांक्षी होते हैं। भविष्य में आगे क्या होगा इस बात का सहीं अंदाजा ये पहले ही लगा लेते हैं जिस कारण इन्हें कई कार्यों में सफलता मिलती है।
इस मूलांक के लोग बुजुर्गों का सम्मान करने वाले होते हैं। ये हमेशा सत्य और न्याय की जीत लड़ते रहते हैं। पैसा इन लोगों की कमजोरी होता है। इसके लिए ये कई बार कुछ भी काम करने को तैयार हो जाते हैं। ये लोग अच्छे काउंसलर होते हैं। ये थोड़े स्वार्थी भी माने जाते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि ये बिना अपने फायदे के कोई काम नहीं करते। ये अपने और अपने परिवार की खुशियों के लिए ढेर सारा पैसा कमाने का प्रयास करते और इसमें सफल भी होते हैं। लेकिन कई बार ये पैसा कमाने के लिए गलत राह भी पकड़ लेते हैं।
अंक ज्योतिष अनुसार मूलांक 3 वालों की आर्थिक स्थिति शुरुआती दौर में कुछ अच्छी नहीं रहती। लेकिन समय के साथ-साथ जैसे ही उम्र बढ़ने लगती है इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती चली जाती है। इनके आमदनी के एक से अधिक साधन होते हैं। इन्हें कई बार धन संपत्ति के लिए मुकद्दमेंबाजी का सामना भी करना पड़ जाता है। ये लोग काफी खर्चीलें स्वभाव के भी होते हैं। दूसरों की मदद के लिए भी ये बहुत धन खर्च करते हैं। यह भी पढ़ें- शनि अपनी ही राशि में करेंगे प्रवेश, बृहस्पति ग्रह की राशि पर शुरू होगी शनि साढ़े साती
इन्हें अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से कभी न कभी विश्वासघात होने की सम्भावना रहती हैं। ये लोग अपने मित्रों और संबंधियों के लिए काफी कुछ करते हैं लेकिन बदले में इन्हें उनका अधिक सहयोग नहीं मिल पाता है। इनके मित्रों की संख्या खूब होती है लेकिन कठोर अनुशासन के कारण कुछ लोग इनके विरोधी भी बन जाते हैं। इनके प्रेम संबंध की बात की जाए तो वो स्थायी नहीं रहते। हालांकि इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखी रहता है। इस मूलांक के कई लोगों के एक से अधिक विवाह होने के भी योग बन जाते हैं। यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के जातकों को लाइफ में एक बार ही होता है सच्चा प्यार