हर व्यक्ति किसी न किसी नक्षत्र और राशि में जन्म लेता है। बात करें अनुराधा नक्षत्र की तो ये नक्षत्र बेहद ही शुभ माना जाता है। 27 नक्षत्रों में ये 17वें नंबर पर आता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। साथ ही इस नक्षत्र में जन्मे जातकों की जन्म राशि वृश्चिक होती है। मंगल इस राशि के स्वामी ग्रह है। इसलिए अनुराधा नक्षत्र वाले जातकों पर मंगल और शनि दोनों का प्रभाव रहता है। इस नक्षत्र वाले लोगों में कई ऐसी खूबियां होती हैं जो इन्हें अलग पहचान दिलाती हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म नक्षत्र भी अनुराधा है।

इस नक्षत्र में जन्मे लोग स्पष्टवादी होते हैं। इनके दिल में जो चलता है वो खुलकर बोल देते हैं। यह नक्षत्र सफलता से जुड़ा हुआ है। जो व्यक्ति को प्रसिद्धि व मान्यता प्रदान करता है। विदेश यात्रा भी इस नक्षत्र द्वारा समर्थित है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग दूसरों पर अपना प्रभाव डालते हैं। ये लोग कम उम्र में ही पैसा कमाना शुरू कर देते हैं। ये काफी संघर्षशील होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये अपने लक्ष्य को लेकर बेहद ही गंभीर होते हैं। चाहे कितनी ही परेशानियां क्यों न आ जाएं ये सफलता प्राप्त कर ही लेते हैं।

ये लोग नौकरी से ज्यादा व्यापार में रुचि रखते हैं। इन लोगों की जुबान थोड़ी तीखी होती है। यही कारण है कि कई बार इन लोगों की बातें लोगों को बुरी लग जाती हैं। ये जातक धार्मिक विचारों वाले होते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में लगे रहते हैं। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। जीवन के अनुभवों को यह अपने संघर्ष से प्राप्त करते हैं और अपनी कार्यशैली में ये अनुशासन बनाए रखते हैं। धन-संपत्ति के मामले में ये लोग काफी भाग्यवान होते हैं। (यह भी पढ़ें- आने वाले तीन साल 4 राशियों के लिए होंगे लकी, शनि देव की नहीं पड़ेगी बुरी दृष्टि, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल)

जो लोग इस नक्षत्र में पैदा होते हैं वो समाज के कल्याण के लिए काम करते हैं। इनके अंदर धैर्य का विशेष गुण होता है। इन जातकों का बहुत आकर्षक और उदार व्यक्तित्व होता है। यह भीड़ में भी अलग दिखाई पड़ते हैं।