Dominating Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुछ ऐसी राशियां होती हैं जिनसें जुड़े लोगों का स्वभाव काफी डॉमिनेटिंग होता है। इन राशियों के लड़के-लड़कियां अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी पर राज करते हैं। इनके पार्टनर भी इनके अनुसार ही कुछ भी करना पसंद करते हैं। हालांकि ये लोग अपने लव पार्टनर से काफी प्रेम भी करते हैं और उन्हें खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं। जानिए कौन सी 4 राशियां मानी जाती हैं बहुत डॉमिनेटिंग।
मेष राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इन लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग जहां भी रहते हैं एक लीडर की तरह रहते हैं। हर कोई इनकी बात सुनना और मानना पसंद करता है। ये लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। ये हर चीज अपने हिसाब से करना पसंद करते हैं। यदि कोई इनके अनुसार न चले तो ये उसे इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। ये अपने जीवनसाथी पर हावी रहते हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल है। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। अक्सर इनका ये गुस्सा इस बात को लेकर होता है जब कोई इनकी बात नहीं मानता। ये हर रिलेशन को अपने तरीके से चलाना पसंद करते हैं। हालांकि ये काफी अच्छे प्रेमी साबित होते हैं लेकिन अपने पार्टनर पर ये हमेशा हावी रहते हैं। अगर इनका पार्टनर इनकी बातों को सुनें और समझे तो ये अपने लव लाइफ को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। (यह भी पढ़ें- सितंबर महीने में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, इनमें से 2 राशियों के बढ़ेंगे कष्ट)
मकर राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। ये लोग काफी ईमानदार और अनुशासन प्रिय होते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी जरा भी नहीं पसंद होती। ये हर चीज अपने हिसाब से करना चाहते हैं। इन लोगों में सोचने समझने की अच्छी क्षमता होती है। इन्हें हर चीज अपने हाथ में लेना पसंद होता है। ये हमेशा ऐसा पार्टनर चाहते हैं जो इनके हिसाब से चले। (यह भी पढ़ें- बेहद गुस्सैल होते हैं इन 4 राशियों के लोग, बात बात पर हो जाते हैं खफा)
कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह भी शनि देव हैं। ये लोग काफी प्रैक्टिकल स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोग एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग अपनी बातों को मनवाने में माहिर होते हैं। ज्योतिष अनुसार ये अपने पार्टनर पर हावी रहते हैं। (यह भी पढ़ें- सितंबर 2021 में इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल)