Bhojpuri bhajan 2019, Bhojpuri bhakti song: खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और भरत शर्मा व्यास भोजपुरी भक्ति सॉन्ग और भजन के लिए बड़े नामों में से एक हैं। उनके गीत हर सुबह घर घर में भक्ति का संचार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इनके कौन से गाने यूट्यूब पर सुपरहिट चल रहे हैं। भजन में भी भोजपुरी गीत प्रायः सबके मन को भाती है। भोजपुरी के सुप्रसिद्ध सुमधुर गायक ‘भरत शर्मा व्यास’ का गाये हुए गाने के अल्बम का नाम ‘सातो रे बहिनिया’ है। इस अल्बम का पहला गाना ‘धर ही में माई के बुलाइब… मंदिर बनवाइब है। इस देवी भजन को भरत शर्मा व्यास ने अपने सुमधुर स्वरों में सजाया है। भजन ऐसा कि जो एक बात सुन ले वह बार-बार इसे सुनना चाहेगा। यह देवी गीत आज हर भजन प्रेमियों के जुबान पर है। जिसमें बच्चे, जवान, बूढ़े और महिलाएं सभी शामिल हैं। ‘सातो रे बहिनिया’ नाम के इस एल्बम को यूट्यूब पर 7 मीलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

BHARAT SHARMA VYAS – Bhojpuri Mata Bhajans

खेसारी लाल यादव द्वारा गाया गया भोजपुरी देवी गीत “चढ़ते कुंवार मौया नीमिया के डार मैया…लागल रे शमिया के डोर हो…” को यूट्यूब पर तीन मीलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस देवी भजन को वेव म्यूजिक के जरिए यूट्यूब पर लॉन्च किया गया है। बेहतरीन म्यूजिक से सुसज्जित इस गीत को आज हर कोई पसंद कर रहा है।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri bhajan

भर दे झोली ओ मैया शेरवाली… तेरे दर पे है आये सवाली… इस देवी गीत को सूफी गीत ‘भर दे मेरी झोली या मोहम्मद’ के तर्ज पर गाया गया है। इसे खेसारी लाल यादव ने अपने स्वरों में सजाया है। ‘भर दे झोली ओ मैया शेरवाली’ इस गीत को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल के जरिए लॉन्च किया गया है जहां इसे 3 मीलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

हमनी के छोड़ के नगरिया कहां जइबू ए माई‘ यह देवी का विदाई गीत है। इसे लोकप्रिय भोजपुरी गायक पवन सिंह ने गाया है। इस देवी गीत को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल के द्वारा लॉन्च किया गया है। इस देवी गीत को अब तक 10 मीलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

डोली चढ़ी चलली मईया देवता नगरबा हे… रुनिकी झुनुकी चले बाघबा कहरबा हे… इस देवी सॉन्ग को भोजपुरी गायिका अनु दुबे ने गाया है। अनु दुबे के सुमधुर स्वरों में गाया गया ये देवी गीत वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल द्वारा लॉन्च किया गया है। इस देवी गीत को यूट्यूब पर 5 मीलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Doli Chadhi Chalali – Anu Dubey

सोना के पतरिया त आईल बा हो… निमिये प झुलबा त लाईल बा हो…’ इस देवी भजन को खेसारी लाल यादव भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने अपने मधुर स्वर में सजाया है। यह भोजपुरी भजन जय शेरवाली एलबम में है। इस गाने का लिरिक्स शंकर सिंह ने तैयार किया है। इस भजन को यूट्यूब चैनल पर 2 मीलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।