August Horoscope 2021 In Hindi: अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है। ये महीना कुछ राशियों के लिए आनंदमय रहेगा तो कुछ के लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। अगस्त में 3 बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। बुध का इस महीने 2 बार राशि परिवर्तन होगा। पहले बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे उसके बाद कन्या राशि में चले जायेंगे। सूर्य भी इस महीने अपनी राशि सिंह में प्रवेश कर जायेंगे। वहीं शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए ग्रहों में होने जा रहे इस परिवर्तन का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
मेष: इस राशि के जातकों को इस महीने अपने खर्चों पर लगाम लगाना होगा। पैसा आएगा तो जरूर लेकिन जल्द खर्च भी हो जाएगा। आपको अपने आर्थिक मामलों को लेकर संभलकर चलने की जरूरत पड़ेगी नहीं तो महीने के अंत में आते-आते कर्ज लेना पड़ सकता है। इस महीने कार्यक्षेत्र से जुड़े फैसले थोड़ा संभलकर लें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।
वृष: इस राशि वालों के लिए ये महीना कुछ परेशानी भरा रह सकता है। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। इस महीने किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या: इस महीने आर्थिक मामलों को लेकर आपको बेहद ही सावधान रहना होगा। ऑफिस में बॉस से संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। कोई भी काम बिना सोच विचार के न करें। प्रेम संबंधों में भी तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष शास्त्र में इस राशि की लड़कियां मानी जाती हैं काफी टेलेंटिड, बहुत जल्द ऑफिस में सबकी बन जाती हैं बॉस)
तुला: इस राशि के जातकों को इस महीने अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। इस महीने के बीच का समय आपके लिए काफी मुश्किल भरा साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अपने कई कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है। इसलिए संभलकर रहें और कड़ी मेहनत करके अपने कार्यों में सफलता पाने की कोशिश करें।