December Rashifal 2021: दिसंबर महीना धनु राशि वालों के लिए खास होने वाला है। इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) का आखिरी चरण भी चल रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि इस चरण में कुछ न कुछ लाभ देते हुए जाते हैं। इस महीने धनु वालों को करियर में जबरदस्त सफलता मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन के लिए भी ये महीना शुभ साबित होगा। बिजनेस जातकों को भी लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
इस महीने धनु राशि वालों की आमदनी में वृद्धि होने के आसार रहेंगे। खर्च बढ़ेंगे लेकिन धन-धान्य की कमी नहीं होगी। आय और खर्चों में आप अच्छा संतुलन बनाने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लाभ प्राप्त करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ये महीना नौकरी पेशा और व्यापारी दोनों ही जातकों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। वेतन वृद्धि की प्रबल संभावना है। ये महीना अधिक लाभदायक और मुनाफों से भरा रहेगा।
खासतौर से इस महीने सरकारी क्षेत्र, प्रशासनिक सेवाओं, सार्वजनिक प्रबंधन क्षेत्रों से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। ये समय आपकी नेतृत्व क्षमता को निखारेगा। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। अधिकारियों का साथ मिलेगा। हर काम में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस महीने धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। बस इस समय अधिक क्रोध करने से बचें। (यह भी पढ़ें- साल 2022 इस राशि वालों के लिए सबसे लकी, पूरे साल मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने के आसार)
लव लाइफ के हिसाब से भी ये महीना शुभ साबित होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लव पार्टनर का हर काम में साथ मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस महीने किए गए निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- इन दो राशियों पर चल रही है शनि ढैय्या, 2022 तक रहना होगा सतर्क, जानिए कब मिलेगी इससे मुक्ति)