September 2021 Horoscope: सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने कई बड़े ग्रह भी अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन खासतौर से इस महीने 3 राशि वालों की किस्मत चमकेगी। धन लाभ के प्रबल आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। जिससे आप अपने रुके हुए काम पूरे कर पायेंगे। जानिए किन 3 राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए ये महीना शानदार साबित होने वाला है।

सिंह राशि: इस राशि वालों के करियर के लिए ये महीना अनुकूल साबित होगा। नौकरी में काफी लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जिससे आप अपने पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी ये महीना उत्तम रहेगा। कारोबार में बरकत होगी। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। पैसों को लेकर इस महीने कोई दिक्कत नहीं होगी। आय के नियमित स्त्रोतों से आप अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

कन्या राशि: आपके लिए ये महीना आर्थिक मामलों को लेकर काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापार और नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की इनकम में बढ़ोतरी होगी। अच्छे काम के लिए इन्सेंटिव भी मिल सकता है। धन जोड़ने में सफल होंगे। आय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस में कोई डील फाइनल हो सकती है। व्यापार को गति मिलेगी। नौकरी बदल सकते हैं। महीने के मध्य में अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए इस दौरान थोड़ा सावधानी से पैसा खर्च करने की सलाह दी जाती है। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लड़के रोमांटिक से ज्यादा केयरिंग होते हैं, साबित होते हैं सबसे अच्छे बॉयफ्रेंड या पति)

वृश्चिक राशि: करियर के दृष्टिकोण से ये महीना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। धनागमन होगा। आपको अपने प्रयासों का उचित फल प्राप्त हो सकेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले जातकों को लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। कर्जों से मुक्ति मिलेगी। रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकेंगे। कारोबार में अचानक लाभ के योग बनेंगे। काम की अधिकता रहेगी। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। (यह भी पढ़ें- शनि और गुरु की शुभ दृष्टि इन 2 राशियों के धन मामलों के लिए उत्तम, धन-दौलत में हो सकती है वृद्धि)