Shani Rashi Parivartan 2022: नए साल 2022 में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिनमें से एक ग्रह शनि भी है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और 29 अप्रैल 2022 से ये कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। जानकारों की मानें तो इस राशि में शनि का गोचर करीब 30 साल बाद होने जा रहा है। शनि का अपनी प्रिय राशि में गोचर 4 राशि वालों के लिए सबसे शुभ साबित हो सकता है।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर खास रहेगा। आपकी आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। मेष राशि वालों पर न तो इस साल शनि साढ़े साती रहेगी और न ही शनि ढैय्या। जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए भी समय शुभ दिखाई दे रहा है।

वृषभ राशि: शनि का गोचर आपके लिए भी काफी शुभ दिखाई दे रहा है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने के आसार रहेंगे। आय बढ़ेगी और कार्यस्थल में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल में आपकी छवि काफी मजबूत रहेगी। काम में खूब मन लगेगा। कोई खुशखबरी इस अवधि के दौरान सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि: आपके लिए भी शनि का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आपका हर काम बनेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल में सभी आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे। अगर विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये समय आपके इस सपने को पूरा करने वाला साबित होगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए भी ये समय अच्छा है। (यह भी पढ़ें- Ketu Gochar 2022: डेढ़ साल बाद केतु बदलेगा राशि, जानिए इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत चमकने के हैं आसार)

धनु राशि: इस राशि वालों के लिए भी शनि का गोचर अच्छा साबित होगा। आपको हर काम में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले समय में किए गए प्रयासों का सकारात्मक फल मिल सकता है। भाग्य में वृद्धि होगी। (यह भी पढ़ें- Good News For 5 Rashi: 68 दिन मकर राशि में रहेंगे बुध, 5 राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा अच्छा लाभ)