Name Astrology: कहते हैं व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर नाम का गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अधिकतर लोग नाम के पहले अक्षर पर खास ध्यान देते हैं। हिंदू धर्म में नाम जन्म राशि के अनुसार रखा जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियों की पर्सनालिटी काफी दमदार मानी जाती है। ये कार्यस्थल पर बॉस की भूमिका निभाती नजर आती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है।
ज्योतिष अनुसार जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर A, D या फिर L हो ऐसे लड़कियां दिमाग की तेजी मानी जाती हैं। ये करियर में सफलता पाने के लिए कठोर मेहनत करती हैं। जन्म से ही इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये हर जगह एक लीडर की तरह उभरती हैं। लोग इन्हें सुनना काफी पसंद करते हैं। ये अच्छी मार्गदर्शक भी बनती हैं। ये अपने व्यवहार से लोगों के दिलों और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहती हैं।
ये जिस क्षेत्र में काम करती हैं वहां बहुत जल्दी बॉस बन जाती है। इन्हें दूसरों से जल्दी सफलता मिलती है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। ये साहसी और निडर होती हैं। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। ये अपनी बातों की सीधे सीधे कहने में विश्वास करती हैं। लाइफ में कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ये घबराती नहीं हैं। ये जल्दी से हार नहीं मानतीं। (यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: इन लक्षणों वाली लड़कियां पति और ससुराल वालों के लिए मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली)
इनका स्वभाव केयरिंग और रोमांटिक होता है। ये अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती हैं और उनकी हर खुशी का ख्याल रखती हैं। इनके अंदर अच्छी पत्नी बनने के सारे गुण होते हैं। ये अपने साथी को खुश करने के नए-नए तरीके खोजती रहती हैं। ये अपने पति और ससुराल वालों के लिए काफी लकी भी मानी जाती हैं। (यह भी पढ़ें- इन तारीख में जन्मे लोगों को सबसे जल्दी मिलती है सफलता, इन पर धन देवता कुबेर की रहती है कृपा)