Shani Dhaiya 2021: शनि वर्तमान में मकर राशि में गोचर हैं। ये इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। 23 मई से शनि वक्री अवस्था में चल रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है। कहते हैं कि अगर इनकी बुरी दृष्टि किसी व्यक्ति पर पड़ गई तो उसे जीवन में तमाम दुखों का सामना करना पड़ता है वहीं अगर शनि देव की आप पर शुभ दृष्टि है तो लाइफ में सुख सुविधाओं की भी कोई कमी नहीं रहती है। जानिए कौन सी 2 राशियां शनि ढैय्या से पीड़ित हैं।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसकी शुरुआत 24 जनवरी 2020 में हुई थी। शनि की ढैय्या से पीड़ित होने के कारण आपको मानसिक तनाव, कार्य में रुकावटों, धनहानि, रोग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा होगा। इसलिए इसकी शांति के उपाय जरूर कर लें। ऐसा कहा जाता है कि शनि अपनी महादशा के समय लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर व्यक्ति के कर्म अच्छे होंगे तो शनि की महादशा बहुत ही फलदायी साबित होगी। बता दें, 29 अप्रैल 2022 में शनि की ढैय्या से आपको मुक्ति मिल जाएगी।
तुला राशि: ये शनि की उच्च राशि है। इसलिए इस राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है जिसके कारण मानसिक परेशानियां बनी रहेंगी। साथ ही किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना रहती है इसलिए सतर्क रहें। जॉब और बिजनेस में इस दौरान हानि उठानी पड़ सकती है। इसलिए शनि की शांति के उपाय जरूर कर लें। 29 अप्रैल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही आपको शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। यह भी पढ़ें- किन 5 राशि वालों के एक से अधिक लव रिलेशन बनने की रहती है संभावना, जानिए
शनि की ढैय्या से बचने का उपाय: शनि की ढैय्या के दौरान लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है और बने-बनाए कार्य बिगड़ते रहते हैं। इसलिए इस दौरान हर काम सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए गरीबों व जरूरतमंद की सहायता जरूर करनी चाहिए। साथ ही चीटियों को आटा डालना चाहिए। हर शनिवार शनि मंदिर जाकर शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करने से भी शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- ढाई साल बाद शनि का होगा राशि परिवर्तन, 3 राशि वालों को शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति