Horoscope Today, Daily Rashifal 02 September 2022: मेष : आज जॉब में परफार्मेंस सुखद रहेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।
वृष : आज पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
मिथुन : आज स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें । व्यवसाय में नया कार्य सुखद रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य एवं पूजापाठ में मन लगेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
कर्क : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। नवीन व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
सिंह : आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता की संभावना है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
कन्या : आज जॉब व व्यवसाय के लिए शुभ हैं। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। आर्थिक लाभ सम्भव है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। संयत रहें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें।
तुला : पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक : शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार को नई दिशा मिल सकती है। आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।
धनु : आज जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने खर्चों के ऊपर ध्यान दें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें।
मकर : मित्रों की सहायता से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन अशान्त रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कुंभ: आर्थिक सुख में वृद्धि की संभावना है। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। उच्च शिक्षा के लिए घर-परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।
मीन : आज व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज उच्चाधिकारियों के व्यवहार से खुश रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखें। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
