Horoscope Today, Daily Rashifal 16 August 2022: मेष : आज जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। धन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृष : आज पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। धन लाभ में वृद्धि होगी। सन्तान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
मिथुन : जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। व्यवसाय में नया कार्य सुखद रहेगा। मन में सकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार की स्थिति में सुधार होगा।
कर्क : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। नवीन व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। परिवार का साथ मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
सिंह : आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी । आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें।
कन्या : जॉब व व्यवसाय के लिए समय शुभ हैं। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
तुला : करियर में प्रगति को लेकर छात्रों में प्रसन्नता रहेगी। पॉलिटिक्स में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी।
वृश्चिक : राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में विरोध के बावजूद तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक समस्याएं अभी बनी रहेंगी।
धनु : आज जॉब में सफलता मिलेगी। रुके धन की प्राप्ति से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
मकर : आज आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।
कुंभ : जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। क्रोध के आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी को कष्ट रहेगा।
मीन : जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज यात्रा से खुश रहेंगे। जीवन कष्टमय रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। मन चिंतित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा।
