Lucky Girl Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव माने जाते हैं। सूर्य नवग्रहों के राजा हैं। इसलिए सूर्य ग्रह के प्रभाव के कारण इस राशि के लोग भी राजाओं की तरह जिंदगी जीना पसंद करते हैं। अगर इस राशि की लड़कियों की बात करें तो इनका स्वभाव राजसी और रौबदार होता है। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं आता। ये अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं। माना जाता है कि इनके आगे इनके पति तक नहीं चलती।
सिंह राशि की लड़कियों में अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये हर काम मैनेज करने में एक्सपर्ट होती हैं। ये जो भी काम करती हैं पूरे दिल से करती हैं और उसमें सफलता पाने की भी हर संभव कोशिश करती हैं। ये जहां जाती हैं वहां आकर्षक का केंद्र बनी रहती हैं। ये करियर में काफी अच्छा नाम कमा सकती हैं बशर्ते ये अपने लिए सही क्षेत्र का चुनाव करें।
इस राशि की लड़कियों की लव लाइफ की बात करें तो वो अमूमन अच्छी ही रहती है। ये काफी रोमांटिक होती हैं और अपने पति से काफी प्यार करने वाली मानी जाती हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है इसलिए ये अपने लिए भी बुद्धिमान और क्रिएटिव पति की चाह रखती हैं। ये चाहती हैं कि इनका पार्टनर इन्हें हर चीज में सपोर्ट करें। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार ये 3 राशियां मानी जाती हैं किस्मत की धनी, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल)
ये ऊपर से तो काफी कठोर दिखाई देती हैं लेकिन अंदर से उतनी ही नरम दिल होती हैं। कार्यस्थल पर इनका प्रदर्शन काफी बेहतर होता है। इस राशि की लड़कियां काफी मुंहफट होती हैं हर बात बिना किसी हिचक के कह देती हैं। इनके अंदर हमेशा जबरदस्त उर्जा रहती है। इनके चेहरे पर गौरवमयी तेज झलकता है। ये अपनी असफलताओं से निराश न होकर उससे सीख लेने की कोशिश करती हैं और पुन: एक नई उर्जा के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिये प्रयासरत हो जाती हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार ये 3 राशियां मानी जाती हैं किस्मत की धनी, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल)
सिंह राशि की लड़कियों का प्रशासनिक पदों पर प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सिंह राशि की लड़कियां लगभग सभी तरह के व्यवसाय में सफल होती हैं। क्योंकि ये एक कुशल रणनीतिकार मानी जाती हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी इन्हें अच्छी सफलता मिलने के आसार रहते हैं। (यह भी पढ़ें- राज कुंद्रा पर चल रही है शनि ढैय्या, जानें तुला राशि वालों को शनि कब तक करेंगे परेशान)
