Best Husband Zodiac Sing: हर लड़की चाहती है कि उसे हमेशा एक ऐसा पार्टनर मिले जो उसका सम्मान करे और उसके प्रति वफादार रहे। साथ ही उसकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखे। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी ही 3 राशियों के लड़कों के बारे में बताया गया है जो अच्छे पति साबित होते हैं। इन राशि के लड़कों का स्वभाव काफी केयरिंग और रोमांटिक माना जाता है। इनके लिए प्यार ही सबकुछ होता है। ये अपनी जीवनसाथी से काफी प्यार करते हैं। जानिए किन 3 राशि के लड़के बेस्ट पति होते हैं साबित।
वृष: ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस राशि के पुरुष काफी वफादार होते हैं। अपनी पार्टनर से काफी प्यार करते हैं। उनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखते हैं। इनका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल बना रहता है। बेस्ट हसबैंड की लिस्ट में इनका नाम आता है। अपने प्यार को तरोताजा रखने लिए ये समय समय पर अपने पार्टनर को कुछ न कुछ सरप्राइज देते रहते हैं। ये अपने पार्टनर से अधिक समय तक दूर नहीं रह पाते।
मीन: इस राशि के पुरुषों का नाम भी बेस्ट हसबैंड की लिस्ट में आता है। ये अपनी पत्नी से काफी प्रेम करते हैं और उनकी बातों को मानते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस राशि के पुरुष अपनी जीवनसंगिनी को अपनी पलकों पर बैठाकर रखते हैं। इनकी पत्नी किसी भी कारण से दुखी रहे ये इन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता। ये उनकी सभी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखते हैं। इन्हें अधिक से अधिक समय अपनी पत्नी या लव पार्टनर के साथ बिताना पसंद होता है। (यह भी पढ़ें- मिथुन, कुंभ समेत इन 5 राशियों पर है शनि की टेढ़ी नजर, अक्टूबर तक इन कार्यों में बरतें सावधानी)
कर्क: इस राशि के पुरुष अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। उन्हें खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं। इन्हें अधिक से अधिक समय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बिताना पसंद होता है। ये अपनी पत्नी का बहुत सम्मान करते हैं और उनकी हर बात बिना कहे ही समझ जाते हैं। ज्योति। अनुसार कर्क राशि के लड़कों का नाम भी अच्छे पति की लिस्ट में आता है। (यह भी पढ़ें- शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों को मिलेगी राहत, सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके लिए शुभ रहने की संभावना)
