September 2021 Horoscope: सितंबर का महीना शुरू होने में अभी थोड़ा समय है। लेकिन ये महीना काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। 6 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे। 14 सितंबर को गुरु वक्री अवस्था में मकर में गोचर करने लगेंगे। बुध 22 सितंबर तो मंगल 6 सितंबर को अपनी राशि बदलेंगे। जानिए ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से सितंबर का महीना किन 3 राशियों के करियर के लिए शानदार साबित होने वाला है।

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर माह काफी लकी साबित होने वाला है। करियर में आपको अच्छी खासी सफलता हासिल होने के आसार रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आमदनी बढ़़ेगी और आय के नए रास्ते खुलेंगे। चाहे नौकरी करते हों या व्यवसाय आपको उन्नति मिलने के आसार रहेंगे। प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय काफी अच्छा रहने वाला है।

कर्क: कर्क राशि वालों के करियर की दृष्टि से यह महीना बहुत बढ़िया साबित होगा। नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में अच्छी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर इस महीने अच्छे समाचार मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। आर्थिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। फंसा हुआ धन वापस मिलने के आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- मिथुन और तुला जातकों पर है शनि ढैय्या का साया, जानिए कब मिलेगी इससे मुक्ति)

वृश्चिक: सितंबर का महीना आपके आर्थिक मामलों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। धनागमन होता रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। बिजनेस में भी तरक्की के योग बनेंगे। कोई नई डील फाइनल हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लड़के फ्लर्ट करने में माने जाते हैं माहिर, किसी भी लड़की का जीत लेते हैं दिल)