Chandra Grahan 2021: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। ये उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसे भारत के लोग नहीं देख पायेंगे। खास बात ये है कि ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। इसलिए ये चंद्र ग्रहण काफी महत्वपूर्ण होगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि ज्योतिष अनुसार जिस ग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सके उसी ग्रहण का महत्व माना जाता है। उपछाया चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से दृष्टिगोचर नहीं होते। जानिए इस ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव…
26 मई के चंद्र ग्रहण की डिटेल:
भारतीय समय अनुसार ये ग्रहण 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ क्षेत्रों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।
भारत में उपछाया चंद्र ग्रहण दिखेगा।
इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
ग्रहण का इन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव:
मेष- इस राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ के भी योग बन सकते हैं। लेकिन मानसिक तनाव भी रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। यात्रा से भी धन लाभ के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें। शनि के राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या, जानिए डेट
कर्क- स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। मकान या वाहन खरीदने के आसार बन रहे हैं। धन एकत्र करने में सफल होंगे।
कन्या- नौकरी में तरक्की होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। व्यापार में भी लाभ के आसार हैं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। इन 4 के लोग होते हैं बेहद ईमानदार और मेहनती, मां लक्ष्मी की रहती हैं इन पर विशेष कृपा
मकर- इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। सफलता के रास्ते खुलेंगे। नौकरी में परिवर्तन होगा। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। व्यापार में भी तरक्की मिलेगी। नई योजनाओं से लाभ कमाएंगे। अपनी ही राशि मकर में विराजमान हैं शनि देव, इन 3 राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती