अंकज्योतिष (Numerology) में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। इसमें 1 से 9 तक अंक निर्धारित होते हैं और सभी अंकों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। इन ग्रहों की विशेषताओं के आधार पर ही किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। यहां हम मूलांक 7 वालों के बारे में बात करेंगे। जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को होता है उनका मूलांक ये होगा। महीने की इन तारीखों में जन्मे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। लेकिन इनकी लव लाइफ काफी तनाव पूर्ण होती है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की बर्थ डेट का मूलांक भी नंबर 7 है। जानिए इस मूलांक वालों के बारे में दिलचस्प बातें…
कटरीना कैफ की जन्म तारीख 16 जुलाई है तो विक्की कौशल की 16 मई है। इस तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक वालों के अंदर प्रेम तो बहुत होता है लेकिन ये उसका खुलकर इजहार नहीं कर पाते। इन्हें प्रेम में दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये अपने लव लाइफ प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हें लव लाइफ काफी तनाव भरी रहती है लेकिन वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। इस मूलांक की कुछ लड़कियां शादी करने से बचना चाहती हैं। इस मूलांक के लोगों के कई संबंध इनके गंभीर स्वभाव के चलते बिगड़ जाते हैं।
इस मूलांक का स्वामी ग्रह केतु होता है। ये लोग बड़े ही आध्यात्मिक किस्म के होते हैं। ज्योतिष विद्या आदि में इनकी गहरी रुचि होती है। इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है कि ये हाइपरसेंसेटिव होते हैं। इन्हें कई बार छोटी सी बात भी बुरी लग जाती है। इस मूलांक वालों की प्रकृति कुछ-कुछ रहस्यमयी और खुद में खोए रहने की होती है। इनमें लोगों के मनोभाव समझने का गुण जन्मजात होता है। इनके दोस्त कम ही होते हैं। (यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र से जानिए भाग्यशाली लड़कियों की क्या होती है पहचान)
मूलांक 7 वाले लोग अपनी बुद्धि और चतुराई से धन कमाते हैं। इन्हें जीवन में सारी सुख सुविधाएं मिलती हैं। दान-पुण्य के कार्यों में ये काफी पैसा खर्च करते हैं। इनकी मूलांक 7 वालों से ही सबसे अच्छी निभती है। इन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत नहीं करती पड़ती। इनकी किस्मत काफी तेज मानी जाती है।