Shukra Rashi Parivartan December 2021: हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। जिसका प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। वृषभ और तुला राशि वालों की बात करें तो शुक्र देव इन राशियों के स्वामी हैं। वैदिक ज्योतिष अनुसार बृहस्पति के बाद शुक्र सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। ये ग्रह आकर्षण, धन, सुख, समृद्धि और प्रेम से संबंधित होता है। मीन इस ग्रह की उच्च राशि है और कन्या नीच। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में होता है ऐसे लोगों को लाइफ में धन-दौलत, सुख-समृद्धि सबकुछ हासिल होता है। 30 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जानिए किन राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा।

मेष: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभप्रद साबित होगा। करियर में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। मेहनत से धन में वृद्धि करने में आप सफल रहेंगे। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय बढ़ सकती है। संपत्ति से आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे।

वृषभ: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके काम को सराहा जाएगा। शुक्र के गोचर के दौरान आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। मेहनत और ईमानदारी के दम पर आप हर क्षेत्र में अच्छी सफलता अर्जित कर सकेंगे। वित्त मामलों के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है। (यह भी पढ़ें- नये साल में मकर राशि में साथ होंगे सूर्य, बुध और शनि, 5 राशियों के लोग हो जाएं सतर्क)

मकर: इस राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई-नई योजनाओं पर आप काम कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपको जीवन के विभिन्न पहलुओं में वांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। संचार कौशल में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। काम की अधिकता रहेगी। (यह भी पढ़ें- नये साल में 3 राशि वालों पर शनि देव रहेंगे मेहरबान, आमदनी में वृद्धि के आसार)