Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार राशियों और नाम का गहरा कनेक्शन होता है। क्योंकि अधिकतर लोग नाम का पहला अक्षर अपनी राशि के अनुसार ही रखते हैं। जिन लोगों की जन्म राशि मेष होती है उनका नाम A, L या फिर C अक्षर से रखा जाता है। कहते हैं राशियों के अनुसार नाम रखने से भाग्य मजबूत होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मेष राशि की लड़कियों के बारे में जिनका नाम A, L और C अक्षर से शुरू होता है।
जिन लड़कियों का नाम A, L और C अक्षर से शुरू होता है वो दिल की साफ मानी जाती हैं। ये अपने दिल में कोई बात नहीं रख पाती हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। इनके अंदर एक गजब की आकर्षण शक्ति होती है जो किसी को भी इनका दीवाना बना देती हैं। इन्हें हर चीज अपने हिसाब से पसंद होती है। इसलिए इनके आगे किसी की नहीं चल पाती। ये अपने बॉयफ्रेंड या पति को अपनी मर्जी से चलाती हैं और रिलेशनशिप में ये बहुत ज्यादा डॉमिनेटिंग होती हैं। इनकी यही आदत इनके लव रिलेशनशिप में तनाव पैदा करती है।
इन नाम की लड़कियां अपने पार्टनर को लेकर बहुत ही पोजेसिव भी होती हैं। ये अपने पार्टनर पर पूरी नजर रखती हैं। ये चाहती हैं कि इनका पार्टनर अधिक से अधिक समय इनके साथ व्यतीत करे। ये रिलेशनशिप में अधिक स्पेस नहीं देतीं। इन्हें अपने लव पार्टनर के साथ घूमना फिरना काफी पसंद आता है। ये अपने पार्टनर को खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ अलग करती रहती हैं।
ये साहसी, निडर और मेहनती होती हैं। ये लाइफ में जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटती। ये लाइफ में आने वाली हर चुनौतियों का सामना अच्छे से करती हैं। कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ये घबराती नहीं हैं। ये आत्मनिर्भर होती हैं और अपना हर काम खुद करना पसंद करती हैं। इनकी यही खूबी लड़कों को इनकी तरफ आकर्षित होने पर मजबूर कर देती है। ये थोड़े गुस्सैल स्वभाव की भी होती हैं। इनके गुस्से को हैंडल करना हर किसी के बस की बात नहीं। (यह भी पढ़ें- साढ़े 7 साल बाद इस राशि के लोग शनि के प्रकोप से होने वाले हैं मुक्त, 2022 में मिलेगी सुनहरी सफलता)
ये लड़कियां स्वभाव की चंचल होती हैं और बहुत जल्दी किसी को भी अपना दिल दे बैठती हैं। इनके अंदर हमेशा एक एनर्जी भरी रहती है। जिस कारण ये अपना हर काम बेहतर तरीके से कर पाती हैं। ये खुशमिजाज और जिंदादिल होती हैं। ये हर काम को पैशनेट होकर पूरा करती हैं। इन्हें हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो इनके सारे नखरे उठाने के लिए तैयार रहे। इनके सपनों को सम्मान दे। (यह भी पढ़ें- Astrology: इन राशियों की लड़कियों का गुस्सा होता है बहुत तेज, इनके आगे इनके पति की भी नहीं चलती)