15 October 2021 Lucky Zodiac Sign (Dussehra 2021): बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा इस बार 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसे विजया दशमी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए ये त्योहार काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने राक्षस रावण का वध कर जीत प्राप्त की थी। आज भी दशहरे के दिन रावण को जलाए जाने की परंपरा निभाई जाती है। जानिए 15 अक्टूबर यानी दशहरे का दिन किन राशि वालों के लिए खास होने वाला है।

वृषभ: ये दशहरा आपके लिए शुभ साबित होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने की पूरी संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होने के पूर्ण आसार रहेंगे। अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का अंत हो सकता है।

सिंह: आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दिन भर में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जमीन से मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। अच्छी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। शरीर में भरपूर ऊर्जा रहेगा जिससे आप अपने सभी कार्यों को अच्छे से पूरा कर सकेंगे। (यह भी पढ़ें- शुक्र की राशि तुला में सूर्य का होगा प्रवेश, 12 में से सिर्फ इन 2 राशि वालों को मिलेगा इसका लाभ)

वृश्चिक: इस राशि वालों के लिए दशहरे का दिन काफी अच्छा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। धन की आवाजाही होती रहेगी। आप बचत करने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। हर काम में सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।

मकर: इस राशि वालों के लिए भी 15 अक्टूबर का दिन शुभ रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आपको कोई न कोई सुखी समाचार मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इन 3 अक्षरों से जिन लड़कियों का नाम होता है शुरू, वो मानी जाती हैं बहुत भाग्यशाली)