Horoscope Today, Daily Rashifal 30 August 2022: मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे।
वृष : आज धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
मिथुन : जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।
कर्क : आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।
कन्या : व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में सफलता मिल सकती है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मसंयत का प्रयास करें। भावनाओं को वश में रखें।
तुला : जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएग। कारोबार के विस्तार पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी।
वृश्चिक : आज शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
धनु : आज जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।
मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में वांछित परिणाम की आशा कर सकते हैं।
मीन : आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। यात्रा के संकेत हैं। तुलसी का पेड़ लगाएं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
