स्वप्न शास्त्र (Swapan Shastra) एक ऐसा शास्त्र है जिसमें सपनों से भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। माना जाता है कि इस शास्त्र में सपनों की गणना बिल्कुल सटीक की जाती है। यह शास्त्र बहुत अद्भुत माना जाता है क्योंकि इसमें अलग-अलग तरह के सपनों का सही अर्थ निकाला जाता है। स्वप्न शास्त्र पर बहुत लोग यकीन करते हैं। इस शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि सपने में दिखने वाले हर एक व्यक्ति, वस्तु और भाव का एक अर्थ होता है। जिससे भविष्य में आने वाली परिस्थितियों का अनुमान लगाया जाता है। कहते हैं कि सपने में स्त्रियां कुछ विशेष कार्य करती दिखें तो इससे आर्थिक लाभ होता है।

कुएं से पानी निकालना
अगर आपको सपने में कुएं से पानी निकालती हुई स्त्री दिखे तो आपको यह मानना चाहिए जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है। कुएं में से पानी निकालने को धन को अपनी ओर खींचना माना गया है। इस सपने को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे अपार धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

घर में कूड़ा फेंकना
स्वप्न शास्त्र में यह माना जाता है कि अगर आपको सपने में कोई स्त्री घर में कूड़ा फेंकती हुई दिखती है तो यह आपके घर की तिजोरी के भरने का संकेत है। कहते हैं कि कूड़ा धन का प्रतीक होता है। अगर कोई स्त्री इसे घर में लेकर आए तो यह और भी ज्यादा शुभ फल देने वाला साबित होता है। क्योंकि स्त्रियां स्वयं देवी लक्ष्मी का रूप होती हैं।

गाय की सेवा करती स्त्री
सपने में अगर आपको कोई स्त्री गाय की सेवा करती नजर आती है तो इसे शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा सपना देखने से धन आगमन के योग बनते हैं। इस सपने को आय में वृद्धि करवाने वाला भी माना जाता है। गाय को शास्त्रों में सभी देवी-देवताओं से परिपूर्ण माना गया है। इसलिए इस सपने को और भी अधिक शुभ माना जाता है।

बांसुरी से लकीर खींचना
अगर आपको सपने में कोई स्त्री बांसुरी से रेखा खींचती हुई नजर आती है तो इसे धन-धान्य से परिपूर्ण करने वाला सपना माना जाता है। कहते हैं कि बांसुरी सभी ओर से धन को खींच कर लाने वाली मानी जाती है। यह सपना स्वप्न शास्त्र में जेब को नोटों से भरने वाला माना गया है।