Surya Rashi Parivartan (Sun Transit) October 2021: सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब एक महीने का समय ले लेता है। 17 अक्टूबर से सूर्य अपनी नीच राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य तुला राशि में सबसे कमजोर स्थिति में होता है। जिस कारण ये गोचर अधिकतर राशि वालों के लिए परेशानी वाला साबित हो सकता है। इस दौरान लोग सम्मान और अधिकार को लेकर चिंतित रहेंगे। अच्छे प्रयासों का अच्छा फल नहीं मिल पाएगा। जानिए किन 2 राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा।
धनु: सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि के दौरान आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा। जिससे आपक करियर में अच्छी प्रगति कर सकेंगे। आय के नए स्त्रोत उत्पन्न हो सकते हैं। लेकिन पैसा कमाते समय सतर्क रहने की भी जरूर पड़ेगी नहीं तो नुकसान भी हो सकता है। लेकिन अगर पैसों के मामले में समझदारी और सावधानी रखेंगे तो लाभ जरूर मिलेगा।
मकर: इस राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। सूर्य का गोचक आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आप इस समय संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आप इस समय अच्छा धन कमा सकते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ आर्थिक नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। लेकिन कुल मिलाकर सूर्य का गोचर आपके लिए बाकी राशियों से अच्छा रहेगा। (यह भी पढ़ें- इन तारीखों में जन्मे जातक माने जाते हैं सबसे बुद्धिमान, नौकरी से ज्यादा बिजनेस में होते हैं सफल)
अन्य राशियों पर प्रभाव: इसके अलावा सभी अन्य राशियों पर इस गोचर का कुछ खास प्रभाव पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। आपको इस दौरान बेहद ही सतर्क रहना होगा। खर्च बढ़ेंगे। परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। धोखा मिलने के आसार रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। नौकरी में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मनों से सतर्क रहें। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी।
