Surya Rashi Parivartan/Sun Transit September 2021: सूर्य ग्रह सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में विराजमान होता हैं उन्हें हर क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 17 सितंबर को सूर्य ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा और 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं जो अभी इसी राशि में विराजमान भी हैं। जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष:
आर्थिक स्थिति सुधरेगी, कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
नौकरी में लाभ मिलेगा।
नये काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृषभ:
इस गोचर के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपके संबंध अपने वरिष्ठों के साथ बिगड़ सकते हैं।
दांपत्य जीवन में समस्या हो सकती है।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन:
शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए समय अच्छा है।
कोई खुशखबरी मिल सकती है।
प्रियजनों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।
जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।
करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
कर्क:
करियर में अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं।
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे।
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
वित्तिय लाभ मिलने की संभावना है।
सिंह:
अचानक से धन लाभ होने के आसार रहेंगे।
नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।
कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
निवेश करने में जल्दबाजी न करें।
इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
कन्या:
इस गोचर के दौरान लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
बिजनेस करने वाले जातकों को इस दौरान कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
नौकरी में आपका किसी से झगड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य के लिए यह अवधि अच्छी नहीं है।
तुला:
निवेश में सावधानी बरतें।
शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
साझेदारी के काम में बाधाएं आ सकती हैं।
खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है।
स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।
(यह भी पढ़ें- एक ही साल में शनि का दो बार राशि परिवर्तन, जानिए किन 8 राशि वालों के बढ़ाएगा कष्ट)
वृश्चिक:
कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे।
व्यापारियों के लिए ये अवधि काफी अच्छी रहेगी।
विवाहित जातकों के लिए भी समय अच्छा है।
स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
धनु:
किसी भी काम में सफलता कड़ी मेहनत के बाद मिलेगी।
नौकरी में तरक्की मिलेगी।
पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।
नयी चीजें सीखने की कोशिश करेंगे।
मकर:
किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।
व्यापार या नौकरी में परिवर्तन करने के लिए समय अच्छा नहीं है।
मानसिक तनाव रहेंगे। धैर्य से काम लेना होगा।
स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कुंभ:
करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग कम प्राप्त होगा।
जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
कोर्ट कचहरी के मामलों को लेकर सावधानी बरतें।
लव लाइफ अच्छी रहेगी।
मीन:
जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।
वरिष्ठों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
अपने बोलने पर कंट्रोल रखें।
(यह भी पढ़ें- 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन: इनका मूलांक बनता है 8, इस अंक वालों पर शनि का रहता है विशेष प्रभाव)