Surya Rashi Parivartan (SunTransit) 2021: जीवन में प्राप्त होने वाला मान-सम्मान और राजसी जीवन सूर्य के कारण मिलता है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने पर व्यक्ति अपने करियर में अच्छा मुकाम हासिल करता है। सूर्य ग्रह सिंह राशि का स्वामी है। ये तुला में नीच का तो मेष में उच्च का होता है। शनि और शुक्र इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं। सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं। जानिए सूर्य के राशि गोचर से किसे मिलेगा लाभ…
इन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा: मेष राशि वालों सूर्य के राशि परिवर्तन से सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आपके मनोबल और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। शासन सत्ता का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। मिथुन राशि वालों के कामकाज में तेजी आएगी। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में भारी मुनाफा होने के योग हैं। कर्क राशि वालों को नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत से आपको अच्छा फल प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सिंह राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर शानदार साबित होगा। किस्मत चमक उठेगी। धन लाभ बढ़ेगा। धन का संचय कर पाने में सफल होंगे। कन्या राशि वालों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। इस दौरान प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। हिंदू नव वर्ष के राजा और मंत्री दोनों मंगल, 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ तो तीन को हानि
इन राशियों पर सूर्य का पड़ेगा मध्यम असर: वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर मिला-जुला प्रभाव देगा। आर्थिक निवेश कर सकते हैं। लेकिन सोच-विचार कर ही कहीं धन लगाएं। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। तुला राशि वालों को सूर्य के गोचर से मध्यम फल की प्राप्ति होगी। नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। व्यापार सोच-विचार कर शुरू करें। सेहत का ध्यान रखें। धनु राशि वालों को सूर्य के गोचर के दौरान लाभ मिल सकता है। अपनी बुद्धिमानी से आप कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त कर पायेंगे। कमाई में बढ़ोतरी के आसार हैं। मकर राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर अच्छा साबित होगा। भूमी भवन से संबंधित कामों में लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में मनपंसद जगह ट्रांसफर मिल सकता है। कुंभ और मीन राशि वालों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। मेहनत से उचित फल की प्राप्ति होगी। सपने में खुद को या किसी दूसरे को बिना कपड़ों के देखने का क्या है मतलब? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
इन राशियों को रहना होगा सतर्क: वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए ये समय थोड़ा कठिन साबित होगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ने के आसार हैं। अगले 10 सालों में कब किस राशि पर रहेगी शनि साढ़े साती, जानिए