Surya Rashi Parivartan (Sun Transit) 2021: सूर्य ग्रह ने 17 अगस्त को 01.33 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह भी हैं और 17 सितंबर तक ये इसी राशि में विराजमान रहेंगे। बुध पहले से ही सिंह राशि में मौजूद हैं जिससे इस राशि में बुधादित्य योग का निर्माण भी हुआ है जो 26 अगस्त तक बना रहेगा। सूर्य के गोचर के दौरान लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यहां हम जानेंगे किन 4 राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सबसे शुभ रहने वाला है।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी शुभ रहने वाला है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत से आप हर क्षेत्र में सफलता पाने में सक्षम होंगे। व्यापारियों के लिए भी धन लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन भी खुशनुमा बना रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को भी तरक्की हासिल होगी।
सिंह: आपके आत्मविश्नास में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने किसी निवेश से लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। लेन- देन के लिए समय शुभ है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा। खासकर बिजनेस करने वाले जातकों के लिए गोचरकाल की अवधि विशेष उत्तम रहने वाली है। (यह भी पढ़ें- इन राशि की लड़कियां मानी जाती है मल्टी टैलेंटेड, हर क्षेत्र में कामयाबी करती हैं हासिल)
तुला: नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए समय काफी अच्छा है। सूर्य गोचर के दौरान धन लाभ के प्रबल आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। निवेश के लिए भी समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लोगों का जीवन होता है संघर्षशील, लेकिन फिर भी बनते हैं धनवान)
वृश्चिक: नौकरी और बिजनेस दोनों के लिए समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में फायदा मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से कोई जरूरी कार्य पूरा होगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। (यह भी पढ़ें- बृहस्पति ग्रह की इस राशि से हटेगी शनि साढ़े साती तो इस पर हो जाएगी शुरू? रहें सतर्क )