Surya Rashi Parivartan (Sun Transit) December 2021: बुध और सूर्य के एक राशि में होने से बुधादित्य योग बनता है। बुध 10 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब सूर्य 16 दिसंबर में इस राशि में आने वाले हैं। धनु राशि में दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ये योग 16 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस योग को बेहद ही शुभ फलदायी माना जाता है। जानिए किन 4 राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए बुधादित्य योग शुभ साबित होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन संचय कर पाने में आप सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। संचार कौशल में वृद्धि होगी। जरूरतमंदों की आप मदद करेंगे। धन की कोई कमी नहीं रहेगी। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि: इस राशि वालों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रुओं को आप परास्त कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इस दौरान आप अच्छी कमाई में भी सक्षम होंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए ये योग विशेष रूप से फलदायी साबित होगा।

सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए ये योग शुभ समाचार लेकर आएगा। कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आपके नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। (यह भी पढ़ें- Finance Rashifal 2022: नये साल में इन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, व्यापार हो या नौकरी हर जगह मिलेगी सफलता)

धनु राशि: इस राशि वालों को धन लाभ के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की हर कोई तारीफ करेगा। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। अच्छी जॉब मिलने की संभावना है। (यह भी पढ़ें- इन तारीख में जन्मे लड़के अपनी पत्नी का रखते हैं खास ख्याल, अच्छे पति होते हैं साबित)