Surya Rashi Parivartan 2021: किसी भी राशि में सूर्य के गोचर की अवधि करीब 30 दिन की होती है। 16 नवंबर को सूर्य ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहा है जो 16 दिसंबर तक इस राशि में गोचर करेगा। इस ग्रह का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। तो कुछ के लिए परेशानियां बढ़ाने वाला। यहां आप जानेंगे किन 4 राशि वालों के लिए ये अवधि अत्यंत ही फायदेमंद साबित होने वाली है।
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल रहेगा। करियर में अच्छी खासी तरक्की देखने को मिलेगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार रहेंगे। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। मां लक्ष्मी की इस दौरान आप पर विशेष कृपा रहेगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि किसी चीज में जल्दबाजी न करें। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्त होगी।
मिथुन राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। नौकरी में अच्छी खासी तरक्की देखने को मिल सकती है। व्यापारियों को भी लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। परिवार वालों के साथ संबंध अच्छे साबित होंगे। यात्रा से धन लाभ होने के प्रबल आसार हैं। वाहन सुख की प्राप्त हो सकती है। धन का आगमन होता रहेगा। (यह भी पढ़ें- जिन लड़कियों का नाम इन अक्षरों से होता है शुरू वो प्रोफेशनल लाइफ में खूब कमाती हैं नाम)
कन्या राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। कोई नया प्रोजक्ट मिल सकता है। यात्रा से धन लाभ होने की संभावना है। मां लक्ष्मी की आपके ऊपर विशेष कृपा रहने वाली है।
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय काफी लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सफलता के योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी जीत होने की संभावना है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। (यह भी पढ़ें- धनु, मकर और कुंभ वालों को कब मिलेगी शनि साढ़े साती से मुक्ति, जानिए)