Surya Grahan July 2019, Solar Eclipse July 2019 Date and Time, Today Timings in India Live Updates: खगोलीय घटनाएं अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। कई लोग इन घटनाओं को ग्रहण से भी जोड़ते हैं। आज सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाएगा। इस दौरान सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाएगी। कई लोग इसे सूर्य ग्रहण भी कह रहे हैं। यानी आज साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण आधी रात से लगेगा जिसकी वजह से यह भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में यह ग्रहण रात के समय पड़ेगा इसलिये यहां इसका प्रभाव कम होगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 2 जुलाई की रात तकरीबन 10 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। इस साल का तीसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में लगेगा।
यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण का प्रभाव आम लोगों पर भी पड़ता है और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह ग्रहण अलग-अलग राशियों पर भी प्रभाव डालता है। भारत में मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान खाने और पीने से बचना चाहिए। यह इसलिए हो सकता है क्योंकि ग्रहण के दौरान चुंबकीय क्षेत्र और पराबैंगनी किरणें काफी तीव्र होती हैं।


ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ग्रहण दर्शन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को जरूर नहा लेना चाहिए वरना उसके शिशु को त्वचा संबधी रोग लग सकते हैं। ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए।
ग्रहण का असर 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होने वाला है। आप अच्छी तरह पानी पी लें, कुछ खाना चाहें तो अभी खा सकते हैं। बताई गई सारी सावधानियों का ध्यान रखें और रात के समय अब बाहर न ही निकलें तो बेहतर है।
सूर्य ग्रहण अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। भारतीय समयानुयार ग्रहण का समय रात 10:25 से शुरू होगा। ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
आज सूर्य ग्रहण के बाद 16-17 जुलाई को ही चंद्र ग्रहण लगेगा। याद रखने वाली बात ये है कि चंद्र ग्रहण भारत में भी आसानी से ही देखा जा सकेगा। ग्रहण 17 जुलाई को लगेगा जबकि ग्रहण का सूतक एक दिन पहले 16 जुलाई को ही लग जाएगा। ग्रहण का समय 16 जुलाई को 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और तकरीबन 3 घंटे रहेगा।
ग्रहण के दौरान लोगों को कुछ भी न खाने या पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में ग्रहण शुरू होने से पहले आप ढ़ेर सारा पानी पिएं, ताकि ग्रहण के दौरान खुद को हाइड्रेट रख सकें। ग्रहण के दौरन पानी पीने से भी बचें।
ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाएगा, तब सूर्य कि आग के छल्ले यानि रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा। ऐसा केवल पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय ही होता है। दुनियाभर में इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए लोगों ने तैयारियां कर ली हैं।
बता दें कि ये साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा मगर ग्रहण का प्रभाव सारी दुनिया पर एक जैसा रह सकता है।
ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ग्रहण दर्शन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को जरूर नहा लेना चाहिए वरना उसके शिशु को त्वचा संबधी रोग लग सकते हैं। ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए।
- यह ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण है।
- यह ग्रहण ज्यादातर चिली, अर्जेंटीना, पैसिफिक और दक्षिण अमेरिका, और ब्राज़ील में दृश्य होगा।
- भारत और पडोसी देशों में इसके दर्शन नहीं होंगे।
- चूंकि इसका दर्शन नहीं होगा, अतः सूतक आदि के नियम इस पर लागू नहीं होंगे.
- सूर्य के विशेष रूप से प्रभावित होने की वजह से इसका असर हर राशि पर होगा।
- सूर्य ग्रहण का असर हर राशि पर लगभग 15 दिनों तक बना रहेगा।