सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण एक प्रकार का खगोलीय घटनाक्रम है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है और इसकी छाया से जब चंद्रमा पूरी तरह ढक जाता है तो ऐसे में इसे चन्द्र ग्रहण कहा जाता है। वहीं जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आता है तो उसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्यग्रहण आमतौर पर अमावस्या को और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को लगता है। साल 2020 में कुल मिलाकर छह ग्रहण लगेंगे। जिसमें से चार चंद्रग्रहण और दो सूर्यग्रहण हैं।
चंद्रग्रहण 2020 (Lunar Eclipse/Chandra Grahan 2020):
पहला चंद्रग्रहण- (10 जनवरी 2020): साल 2020 में पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी, शुक्रवार को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिसकी वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि दुनिया के कई अन्य देशों में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा।
दूसरा चंद्रग्रहण- (05 जून, 2020) को लगेगा। 05 जून दिन शुक्रवार को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस कारण इसका असर भारत में नहीं होगा।
तीसरा चंद्रग्रहण- 5 जुलाई 2020 को लगेगा। इस चंद्रग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इस ग्रहण का प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।
चौथा चंद्रग्रहण: साल 2020 का चौथा और अंतिम चंद्रग्रहण 30 नवंबर को पड़ेगा। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यह चंद्रग्रहण भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
सूर्यग्रहण 2020 (Solar Eclipse/Surya Grahan 2020):
पहला सूर्य ग्रहण 2020: साल 2020 में कुल मिलाकर दो सूर्य ग्रहण लगेगा। पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। जिसे भारत समेत अमेरिका, पूर्वी यूरोप, दक्षिणी यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
दूसरा सूर्य ग्रहण 2020: साल 2020 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसे प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
ग्रहण के दौरान क्या बरतें सावधानी (Precautions During Grahan):
चन्द्र या सूर्य ग्रहण में सबसे अधिक सावधानी गर्भवती महिलाओं को बरतनी होती है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान जो नकारात्मक ऊर्जा निकलती है वह गर्भस्थ शिशु के लिए नुकसानदेह होती है। इसलिए सूर्य या चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है। ग्रहण को लेकर गर्भवती महिलाओं के बीच मान्यता यह भी है कि ग्रहण की अवधि में चाकू, कैंची और सुई आदि धारदार वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए।