Surya Grahan 2021 December: सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर दिन शनिवार में लगने जा रहा है। ये साल का आखिरी ग्रहण भी होगा। इस ग्रहण को अंटार्कटिका, दक्षिण अफ़्रीका, अटलांटिक का दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में देखा जाएगा। भारत में ये ग्रहण नहीं लग रहा है। इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण का प्रभाव राशियों पर जरूर पड़ेगा। जानिए किस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा।
सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। इसलिए इस ग्रहण से इस राशि और नक्षत्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए ये ग्रहण काफी शुभ साबित होगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वेतन में वृद्धि का इंतजार कर रहे लोगों के लिए शुभ समय है। अच्छी खासी सैलरी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं बिजनेस कर रहे जातकों के लिए भी ये अवधि काफी अनुकूल साबित होगी। व्यापार में लाभ मिलने की संकेत मिल रहे हैं।
पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। हर काम में घर-परिवार वालों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होने की संभावना है। रूके हुए कार्यों में तेजी आएगी। स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो उसमें सुधार आने की संभावना है। सिंगल जातकों को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। पति पत्नी के बीच के रिश्ते भी अच्छे रहेंगे। कुल मिलाकर भाग्य का आपको साथ मिलेगा।
अधूरे रूके हुए कार्यों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। नौकरी पेशा जातकों को पैसा के साथ-साथ मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। यात्रा से धन लाभ के आसार रहेंगे। बस ध्यान रखें कि किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। हाथ में आए अवसर का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहने वाली है। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। धन का संचय कर पाने में भी सफल रहेंगे।