Surya Grahan 2022: इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार 25 25 अक्टूबर 2022 को लग रहा है। मान्यता के अनुसार इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह तुला राशि में लगेगा, जिस कारण 3 राशियों को लोगों के लिए यह लाभप्रद हो सकता है।
सूर्य ग्रहण दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा के दिन लगा रहा है। यह ग्रहण आंशिक रूप से लगा रहा है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण के सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। सूतक काल ग्रहण के बाद खत्म होगा।
यह अवधि ग्रहण के 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। सूर्य ग्रहण गोवर्धन पूजा के दिन शाम 4.29 बजे से शाम 5.42 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण से किन -किन राशि के लोगों को लाभ हो सकता है।
मेष राशि
इस दौरान इस राशि के लोगों को धन आदि लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए यह समय लाभप्रद हो सकता है। करियर में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
कर्क राशि
जातकों को धन लाभ के साथ कई अच्छी खबर भी मिल सकती है। इस दौरान आर्थिक परेशानियां भी कम हो सकती हैं।
कुंभ राशि
आर्थिक बढ़ोतरी के साथ धन लाभ होने की संभावना है। साथ ही और भी कई अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
इन राशि के लोगों को बरतनी होगी सावधानी
वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान मिथुन राशि, कन्या राशि, वृषभ राशि और तुला राशि के लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
Grah Rashi Parivartan 2022 October: इस महीने कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
इस महीने 16 तारीख को मंगल देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।वहीं 17 अक्टूबर को सूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे और 18 अक्टूबर को शुक्र देव तला राशि में प्रवेश करेंगे। 23 अक्टूबर को शनि देव मकर राशि में मार्गी होंगे, तो 26 अक्टूबर को बुध देव तुला राशि में गोचर करेंगे और 30 अक्टूबर को मंगल देव मिथुन राशि में वक्री होंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा।