Surya Grahan (Solar Eclipse) 2021 Date And Time: साल के छठे महीने जून की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने की 10 तारीख को लोग सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना का नजारा देख सकेंगे। साल का ये दूसरा ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। जिसमें चंद्रमा की छाया सूर्य पर इस तरह से पड़ेगी जिससे सूर्य के बीच का भाग पूरी तरह से ढक जाएगा लेकिन उसका बाहरी हिस्सा प्रकाशमान रहेगा। इस स्थिति में सूर्य के चारों तरफ एक अंगूठी जैसी आकृति बनती हुई प्रतीत होगी। इसलिए इस सूर्य ग्रहण को ‘रिंग ऑफ फायर’ के नाम से भी जाना जाता है।

10 जून के सूर्य ग्रहण से संबंधित डिटेल:
-ये साल का पहला सूर्य ग्रहण है और दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 26 मई को चंद्र ग्रहण लगा था।
-सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने जा रहा है।
-ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ के नाम से भी जाना जाता है।
-इस ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के 97% भाग को अपनी छाया से ढक देगा और चंद्रमा की छाया सूर्य के केन्द्र के साथ मिलकर सूर्य के चारों तरफ एक वलयाकार आकृति बनाएगी।
-वलयाकार सूर्य ग्रहण की सर्वाधिक लंबी अवधि 3 मिनट और 44 सेकण्ड की होगी।
-वलयाकार सूर्य ग्रहण कनाडा, ग्रीनलैंड तथा रूस में दिखाई देगा। वहीं उत्तर अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, यूरोप और उत्तर एशिया में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
-भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जायेगा। Astro Tips: इन आसान उपायों से शनि के सभी प्रकार के प्रकोपों से मिल सकता है छुटकारा, जानिए
-साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा।
-सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा।
-सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इन 4 राशियों के जातक नौकरी से ज्यादा बिजनेस में होते हैं सफल, देखें कहीं आप भी तो इसमें शामिल नहीं

क्या है वलयाकार सूर्य ग्रहण? वलयाकार सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच तब आता है जब वह पृथ्वी से काफी दूरी पर स्थित होता है। इस स्थिति में चन्द्रमा सूर्य के पूरे भाग को अपनी छाया से नहीं ढक पाता वह सिर्फ सूर्य के मध्य भाग को ही अपनी छाया में ले पाता है। जिससे पृथ्वी से देखने पर चन्द्रमा का मध्य हिस्सा पूरी तरह ढका दिखता है और बाहर का क्षेत्र कंगन या वलय के रूप में चमकता दिखाई देता है। इस कंगन और अंगूठी के आकार में बने सूर्यग्रहण को ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है।  मनी माइंडेड और अति महत्वाकांक्षी होते हैं इन बर्थ डेट वाले जातक, विवाहित जीवन से रहते हैं परेशान