Surya Grahan 2021, Solar Eclipse December 2021 Date and Time, Timings in India Live Updates: सूर्य ग्रहण को विज्ञान में एक खगोलीय घटना के तौर पर देखा जाता है लेकिन वैदिक ज्योतिष में इसे लोगों के जीवन में होने वाले कई बड़े परिवर्तनों के साथ जोड़ा जाता है। धार्मिक दृष्टि से सूर्य को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। 4 दिसंबर को साल का आखिरी ग्रहण है। जानिए ये ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई और किन-किन बातों का रखना होगा आपको विशेष ध्यान।
सूर्य ग्रहण कब और कहां देगा दिखाई? सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है। ग्रहण की शुरुआत 4 दिसंबर को 10 बजकर 59 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण है जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।
कैसे लगता है सूर्य ग्रहण? जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्र तीनों अपना-अपना परिक्रमा चक्र पूरा करते हुए एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। तो इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में इस तरह से आ जाता है कि इससे सूर्य की रोशनी प्रभावित होती है। ऐसे में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता। इसे ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। (यह भी पढ़ें: Panchang 4 December 2021: आज के पंचांग से जानिए सूर्य ग्रहण का समय, राहुकाल और दिन भर के शुभ मुहूर्त)
सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान:
-गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने से बचना चाहिए।
-ग्रहण काल में मन ही मन ईश्वर की अराधना करनी चाहिए।
-सूर्य देव के बीज मंत्र का जप करना चाहिए।
-ग्रहण लगने से पहले खाने पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए।
-ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति को स्पर्श न करें।
-तुलसी के पौधे को न छुएं।
-शौच आदि कार्यों को करने से बचें।
-ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को दान करें।
-ग्रहण के तुरंत बाद नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें।
सूर्य ग्रहण को ऐसे देखें ऑनलाइन? सूर्य ग्रहण देखते समय अपनी आंखों के लिए प्रोटेक्शन लें। अगर आप ग्रहण ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले पॉप्युलर यूट्यूब चैनल TimeandDate और CosmoSapiens पर आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा NASA ट्रैकर का इसतेमाल कर भी आप सूर्य ग्रहण लाइव देख सकते हैं।
कुंभ राशि वालों को करियर में अच्छी तरक्की प्राप्त होने के आसार रहेंगे। करियर में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं।
वृष राशि- आपके लिए यह सूर्यग्रहण शुभ रहेगा। करियर में आपको ऊंचा पद और मान सम्मान हासिल होगा।
धनु राशि वालों को नुकसान होने की संभावना है। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। अस्पताल के चक्कर लगने के आसार रहेंगे।
कन्या राशि वालों के लिए ये ग्रहण लाभप्रद साबित होगा। जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्ति के आसार रहेंगे। आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है। ग्रहण की शुरुआत 4 दिसंबर को 10 बजकर 59 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण है जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।
मकर राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। वरिष्ठ लोगों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।
सूर्य ग्रहण 2021
आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए. इसे देखने के लिए विशेष रूप से बनाए गए चश्मों का ही इस्तेमाल करना चाहिए.
सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य को नहीं किया जाता है। इस दौरान भगवान की मूर्ति को छूना भी वर्जित होता है। ग्रहण काल में भोजन खाने और पकाने की भी मनाही होती है।
आज साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।
कन्या राशि वालों के लिए ये ग्रहण लाभप्रद साबित होगा। जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्ति के आसार रहेंगे। आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
आज साल 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। इसके पहले 10 जून 2021 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। ग्रहण करीब सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण पर पांच ग्रहों का पंच ग्रही योग भी बन रहा है। इसके अलावा 75 साल बाद अगहन माह की शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है। पंच ग्रहों में आज सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और केतु का संयोग बन रहा है। इससे पहले इस तरह का संयोग आज से 75 साल पहले यानी 23 नवंबर 1946 को बना था।
जब भी कोई ग्रहण पड़ता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव वृश्चिक राशि वालों पर पड़ेगा। क्योंकि ग्रहण के समय सूर्य देव इसी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने की संभावना है तो 4 राशि वालों के लिए ये अशुभ साबित हो सकता है। देखें ग्रहण का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
सूर्यग्रहण और शनि अमावस्या के दौरान धन लाभ के लिए के लिए अनाज, शत्रुओं के अंत के लिए काले तिल, विपत्ति से सुरक्षा के लिए छाता और शनि के प्रभाव से मुक्ति के लिए सरसों का तेल दान करें.
सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को लगने जा रहा है, जो अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा. इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. ज्योतिष के अनुसार, भले ही ग्रहण में सूतक के नियम मान्य नहीं होंगे. लेकिन सूर्य ग्रहण का कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य होता है.
सूर्यग्रहण को यूट्यूब चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए Virtual Telescop, Timeanddate, CosmoSapiens चैनल प्रसिद्ध हैं।