Surya Grahan 2019 Impact on Rashi, Solar Eclipse 2019 in India:  06 जनवरी को साल 2019 को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। इसे लेकर दुनियाभर के खगोल प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है। हिंदू धर्म में ग्रहण(सूर्य या चंद्र) विशेष मायने रखता है। हिंदुओं में ग्रहण को लेकर कई सारी मान्यताएं प्रचलित हैं। इन मान्यताओं का पालन करने से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने की बात कही गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का विभिन्न राशि के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं कि साल 2019 के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव किस राशि के जातक पर कैसा होगा।

मेष: इस राशि के जातकों के भाग्य और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको धन खर्च के प्रति सावधान रहना होगा।

वृषभ: आपके पेट में कुछ दिक्कत हो सकती है। हालांकि आपके लिए धनलाभ के योग हैं।

मिथुन: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आएगी।

कर्क: आपके कंधे और कमर में दर्द रहेगा। लेकिन आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।

सिंह: भवन और वाहन सुख मिलेगा। धन खर्च हो सकता है।

कन्या: सीने में तकलीफ हो सकती है। आपकी पढ़ाई-लिखाई में बाधाएं आएंगी।

तुला: धनलाभ के योग हैं। आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

वृश्चिक: धन, बल और विद्या में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु: दांपत्य जीवन में मुश्किलें आएंगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

मकर: आपके खर्चों में वृद्धि होगी। कंधे और मकर में दर्द रहेगा।

कुंभ: आपकी आय और मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सेहत खराब हो सकती है।

मीन: आपको बात-बात पर क्रोध आएगा। हालांकि आय में वृद्धि के योग हैं।