Surya Rashi Parivartan May 2021: 14 मई की रात 11 बजकर 41 मिनट पर सूर्य मेष राशि छोड़ वृष में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में सूर्य के गोचर करने से यहां त्रिगही योग का निर्माण होगा। ये योग तीन ग्रहों के मिलने से बनता है। वृष राशि में पहले से ही शुक्र और बुध भी विराजमान हैं। त्रिग्रही योग के अलावा यहां बुधादित्य योग भी बनेगा। ये योग सूर्य और बुध के एक राशि में आने से बनता है। ज्योतिष अनुसार बुधादित्य योग बेहद ही शुभ माना गया है। इन योगों का शुभ प्रभाव 5 राशि के जातकों पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

वृषभ राशि: इस दौरान आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने हर काम को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। धन लाभ होने के आसार रहेंगे। पारिवारिक परेशानियों का निपटारा होगा। आप अपनी हर समस्या का समाधान निकाल पायेंगे। कारोबार और नौकरी के लिए अच्छा समय है। आप अपने मेहनत से खूब तरक्की करेंगे। इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण होने वाला शुरू, हो जाएं सतर्क

सिंह राशि: इस अवधि के दौरान करियर में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। ऑफिस में बड़े लोगों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने के आप अपने हर काम को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। आप किसी तरह की डील से लाभ कमा सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में आपकी स्थिति सुधरेगी और समाज में सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि: नौकरी और व्यापार दोनों के लिए अच्छा समय है। करियर से संबंधित कुछ बड़े और सही निर्णय आप इस दौरान ले सकते हैं। धन के साथ संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में परिवर्तन करने से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि: इस दौरान आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से आप संपन्न होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर लोग आपका सम्मान करेंगे। नया व्यापार खोल सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। इन 4 राशि वालों के शादी से पहले कई हो सकते हैं लव रिलेशन, नहीं मिल पाता इन्हें सच्चा प्यार