Surya Rashi Parivartan November 2021: ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन का काफी महत्व माना जाता है। सूर्य के राशि गोचर की अवधि 30 दिनों की होती है। 16 नवंबर को ये ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहा है जो 16 दिसंबर तक इस राशि में मौजूद रहेगा। इसके बाद धनु राशि में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह की इस चाल का कुछ राशि वालों पर बेहद ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इन राशि वालों को करियर में जबरदस्त लाभ मिलने के आसार रहेंगे।

वृषभ: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद साबित होगा। करियर में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। इनकम बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। इस अवधि में कोई नया काम मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। बिजनेस में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति के भी आसार हैं।

मिथुन: इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। सूर्य आपको नौकरी में जबरदस्त सफलता दिलाएगा। नौकरी और व्यापार में आप जबरदस्त प्रगति प्राप्त करेंगे। जो लोग नया घर या वाहन खरीदना चाह रहे थे उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: समय के साथ-साथ धनवान बनते चले जाते हैं इस राशि के लोग, पैसा जोड़ने में होते हैं माहिर)

कन्या: नौकरी में प्रमोशन मिलने के जबरदस्त आसार हैं। आर्थिक रूप से आप खुद को संपन्न महसूस करेंगे। निवेश करने में आप सफल रहेंगे। अलग-अलग स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। काम के चलते की गई यात्रा से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार जीवन में समृद्धि लेकर आता है ये रत्न, शनि ग्रह को भी करता है मजबूत)

मकर: सूर्य का गोचर आपके लिए बेहद ही लाभकारी साबित होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता के योग बन रहे हैं।