Surya Rashi Parivartan (Sun Transit) July 2021: जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पहले से ही मंगल और शुक्र भी मौजूद हैं। सूर्य ग्रह 17 अगस्त तक कर्क राशि में गोचर रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस गोचर के शुभ प्रभाव से 4 राशि वालों को नौकरी में विशेष तौर पर लाभ मिल सकता है।
वृषभ: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर काफी शुभ रहने के संकेत मिल रहे हैं। खासतौर से ये गोचर नौकरी वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए भी ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरी मिलने की प्रबल संभावना हैं।
मिथुन: आर्थिक स्थिति में सुधार आने की पूर्ण संभावना है। नौकरी में जबरदस्त तरक्की के आसार दिखाई दे रहे हैं। मेहनत का फल प्राप्त होगा। नौकरी के चलते की गई यात्रा भी लाभकारी साबित होंगी। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहने के आसार हैं। वाद-विवाद से बचकर रहें।
कन्या: आपके लिए भी ये गोचर काफी लाभप्रद साबित हो सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलना चाहते हैं तो ये समय आपके इस काम के लिए काफी शुभ दिखाई दे रहा है। सैलरी बढ़ने की संभावना है। बॉस की नजर में आपकी इमेज और भी अच्छी होगी। यह भी पढ़ें- 11 अक्टूबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल
तुला: इस राशि के जातकों के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है। रूका हुआ धन प्राप्त होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण रहेंगे। मकान या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियां अच्छी दोस्त होती हैं साबित, मुसीबत में भी खड़ी रहती हैं साथ