January 2022 Horoscope: जनवरी 2022 में मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। शनि पहले से ही मकर राशि में विराजमान हैं। 5 जनवरी से बुध भी इस राशि में आ जायेंगे और सूर्य 14 जनवरी को मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि की राशि में इन तीनों ग्रहों का साथ होना शुभ संकेत नहीं है। ये योग कई राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। खासतौर से इस 5 राशि के लोगों को इस दौरान बेहत सतर्कता बरतनी होगी। जानिए किन राशियों के लोगों को रहना होगा सावधान।
कर्क राशि: इस राशि वालों को करियर लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी छवि खराब करने की कोशिश की जा सकती है। इस दौरान आपको हर काम में सफलता बड़ी ही देरी से मिलने के आसार रहेंगे। हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने में आप असफल रहेंगे।
कन्या राशि: इस राशि वालों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। खान-पान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। बाहर का खाना खाने से बचें। सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। (यह भी पढ़ें- पति के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं इन नाम वाली लड़कियां, आर्थिक मामलों में पति का करती हैं पूरा सहयोग)
तुला राशि: इस राशि वालों को भी स्वास्थ्य समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। इस दौरान गले, छाती, कमर और दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है। किसी न किसी कारण से अस्पताल के चक्कर लगने की संभावना है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे।
धनु राशि: जनवरी का महीना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। इस दौरान सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। प्रेम संबंधों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियतम के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा।
मकर राशि: इस राशि के लोगों के लिए ये योग अधिक मेहनत करवाने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें। (यह भी पढ़ें- नये साल में 3 राशि वालों पर शनि देव रहेंगे मेहरबान, आमदनी में वृद्धि के आसार)