Surya Rashi Parivartan December 2021: सूर्य को आत्मा की ऊर्जा माना जाता है। इसे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब एक महीने का समय लगता है। 16 दिसंबर को सूर्य ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। गुरु इस राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। ये गोचर कुछ राशि वालों के लिए लाभप्रद साबित होगा तो कुछ के लिए मुश्किल भरा। यहां आप जानेंगे किन 4 राशि के लोगों को इस गोचर से जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। धन का संचय कर पाने में आप सफल रहेंगे। आपका संचार कौशल शानदार रहने वाला है। नौकरी में अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। ये गोचर मेष राशि वालों को सुनहरी सफलता प्रदान करेगा।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। धन में वृद्धि कर पाने में आप सफल रहेंगे। नए मित्र बनेंगे। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी बातचीत करने की शैली काफी शानदार रहेगी। नौकरीपेशा जातकों की काम पर अच्छी पकड़ होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में धन लाभ मिलने की प्रबल संभावना रहेगी।

सिंह राशि: आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान आप किसी भी काम में आसानी से सफलता हासिल कर सकेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों को अच्छी सफलता हासिल होगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी। समाज में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। इस दौरान आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। (यह भी पढ़ें- Numerology 2022: अगर आपकी बर्थ डेट का ये है नंबर तो 2022 हो सकता है आपके लिए लकी, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान)

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान आप अच्छी आय अर्जित करने में सफल रहेंगे। आप अपने संचार कौशल से लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। मनचाही नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। निवेश के लिहाज से भी समय शानदार है। (यह भी पढ़ें- इन नाम के लड़के लड़कियों का दिल जीतने में माने जाते हैं माहिर, होते हैं केयरिंग और रोमांटिक)