वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 7 अगस्त को शुक्र देव कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही सूर्य देव विराजमान हैं। ज्योतिष में सूर्य देव को राज सत्ता, प्रशासनिक पद, राजकीय सेवा, राजनीति का कारक माना जाता है। तो शुक्र देव को वैभव, धन, ऐश्वर्य और विलासता का कारक माना जाता है। इसलिए इन दोनों की ग्रहों की युति बनने से इन क्षेत्रों पर तो विशेष प्रभाव पड़ेगा ही, लेकिन इसके साथ ही 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

कन्या राशि: शुक्र और सूर्य देव की युति बनने से आप लोगों को विशेष धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र और सूर्य देव ने 11वें भाव में युति बनाई है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आप व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप लोग इस दौरान एक पन्ना धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।

तुला राशि: शुक्र ग्रह और सूर्य देव की युति बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में इन ग्रहों की युति दशम स्थान में बनेगी। जिनको कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय आपके काम में निखार आ सकता है। जिससे कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। साथ ही तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसलिए सूर्य और शुक्र की युति आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकती है।

मिथुन राशि: आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र की युति बनने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह युति दूसरे स्थान में बनने जा रही है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है।

वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जैसे (फिल्म लाइन, मीडिया, शिक्षक, या मार्केटिंग) उनको यह समय शानदार रहने वाला है। आप लोग इस समय एक ओपल धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।